फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Besan sample failed in 35 samples test

35 सैंपलों कीजांच में बेसन का नमूना फेल

Sun, 26 Jun 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Besan sample failed in 35 samples test
कासगंज के पटियाली में मोबाइल प्रयोगशाला में निशुल्क सैंपल की जांच करती विभाग की टीम । - फोटो : KASGANJ
पटियाली। लोगों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय नादिर अली के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने लोगों को जागरूक किया। मोबाइल प्रयोगशाला में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के खाद्य सामग्री की निशुल्क जांच की गई। जिसमें लोगों द्वारा मिष्ठान बिक्रेता, किराना व्यवसायी एवं रसोई में रखे खाद्य सामग्री की मोबाइल प्रयोगशाला पर पहुंचकर निशुल्क जांच कराई। इसमें दूध, दाल, मिठाई, बेसन आदि की जांच कराई गई। इसमें दौरान 35 सैंपलों की जांच में बेसन का नमूना फेल हो गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी लोग खाद्य पदार्थों की शुद्धता को लेकर सजग रहें। मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचे। उन्होंने दूूध, तेल, हल्दी, मिर्च आदि के मिलावट से बचाव के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मिलावटी सामान की बिक्री बिल्कुल न करें। इस दौरान सहायक प्रयोगशाला अधिकारी रिजवान अली, योगेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed