{"_id":"66739168ee055a35bc02dce3","slug":"bengal-police-rescued-accused-from-agra-police-who-bringing-robber-after-arresting-him-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लुटेरा पकड़ने पं. बंगाल पहुंची आगरा पुलिस का दांव पड़ा उल्टा, रास्ते से आरोपी छुड़ा ले गई स्टेट पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लुटेरा पकड़ने पं. बंगाल पहुंची आगरा पुलिस का दांव पड़ा उल्टा, रास्ते से आरोपी छुड़ा ले गई स्टेट पुलिस
Thu, 20 Jun 2024 07:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:48 AM IST
सार
लुटेरा पकड़ने पं. बंगाल पहुंची आगरा पुलिस का दांव उल्टा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने अपहरण का आरोप लगाकर सूचना दे दी। इस पर स्टेट पुलिस आरोपी को रास्ते से छुड़ा ले गई। बंगाल पुलिस से संपर्क नहीं किया था।
विज्ञापन
up police
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रेन से सवा दो करोड़ रुपये सोना लूटने के आरोपी को पश्चिम बंगाल से उठाने पहुंची आगरा पुलिस का दांव उल्टा पड़ गया। सादा वर्दी में गए पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे कार से लाया जा रहा था। लेकिन, वहां लोगों ने समझा अपराधी उसका अपहरण कर ले जा रहे हैं। उन्होंने को स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। रास्ते में बंगाल पुलिस ने आरोपी को आगरा पुलिस से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
जयपुर के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से दो बदमाशों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर 18 जनवरी को तीन किलो सोना लूटा था। लूट की वारदात को पुलिस अधिकारी बन अंजाम दिया था। लूटे हुए सोने की कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये है। शाहगंज में केस दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज से आगरा पुलिस ने एक आरोपी को चिह्नित किया था।
विज्ञापन
उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मिली। मंगलवार को आगरा पुलिस पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित सिटी सेंटर नव वारिया इलाके में पहुंची। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने माखन लीला मीणा को पकड़ लिया। उसे जबरन कार में गाड़ी में बैठाकर एनएच-2 के रास्ते झारखंड की ओर ले जाने लगे।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को लगा कि अपहरण कर युवक को ले जा रहे हैं। उन्होंने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। बंगाल पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसनसोल के कन्यापुर के पास आगरा पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। उसे गाड़ी से उतार लिया। आगरा पुलिस ने कार्रवाई को लेकर बंगाल पुलिस से संपर्क नहीं किया था।
आरोपी माखन लाल मीणा डाक विभाग का कर्मचारी है। वह किराए पर दुर्गापुर के नव वारिया स्थित एक मकान में रह रहा था। लंबे समय से फरार था। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा। उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।