फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Behind the target in sterilization and institutional delivery, DM angry

Agra News: नसबंदी और संस्थागत प्रसव में लक्ष्य से पीछे, डीएम नाराज

Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Behind the target in sterilization and institutional delivery, DM angry
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक करते हुए।
मैनपुरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम और संस्थागत प्रसव के लक्ष्यों में भारी कमी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। महिला नसबंदी का वार्षिक लक्ष्य 1282 है और पुरुष नसबंदी के लक्ष्य 21 के सापेक्ष अभी तक एक भी नसबंदी नहीं की गई है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। संस्थागत प्रसव के मामले में पाया गया कि वार्षिक लक्ष्य 23940 के सापेक्ष अब तक केवल 3359 प्रसव ही संस्थागत रूप से कराए गए हैं। हालांकि इसमें से 3044 प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया गया है, लेकिन लक्ष्य के मुकाबले यह आंकड़ा बहुत कम है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल, जागीर और सुल्तानगंज में जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के भुगतान की खराब प्रगति पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि प्रसूताओं को डिस्चार्ज होने के समय ही जननी सुरक्षा योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए और उन्हें 102 एम्बुलेंस से ''''ड्रॉप-बैक'''' (वापस घर छोड़ने) की सुविधा भी अनिवार्य रूप से मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed