Agra: रेलवे लाइन के पास मिली छात्र की सिर कटी लाश, परिजन ने जताई हत्या की आशंका
ताजनगरी आगरा में सदर के सोहल्ला में रेलवे लाइन के पास छात्र की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में सदर के सोहल्ला में शनिवार रात को धौलपुर निवासी जितेंद्र की सिर कटी लाश मिली। सिर भी पास ही पड़ा था। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का लग रहा है।
बीए प्रथम वर्ष का था छात्र
धौलपुर के कासिमपुर निवासी मुन्नालाल का बेटा जितेंद्र (23) बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। ताऊ लज्जाराम ने बताया कि उसकी बहन प्रीति दिल्ली में रहती है।शनिवार को जितेंद्र बहन को लेने के लिए गया था। प्रीति की तबीयत खराब होने की वजह से वह नहीं आ सकी। रात में जितेंद्र ट्रेन से लौट रहा था। सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे जितेंद्र का शव सोहल्ला में रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। सिर धड़ से अलग था। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विजिटिंग कार्ड की सहायता से हो सकी शिनाख्त
पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली। आधार कार्ड और एक विजिटिंग कार्ड मिला। पुलिस ने विजिटिंग कार्ड पर लिखे नंबर पर संपर्क कर परिजन को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है। आशंका है कि जितेंद्र ट्रेन की चपेट में आया है। ताऊ लज्जाराम ने जितेंद्र की हत्या की आशंका जाहिर की है।