फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bee attack in crematorium people ran away leaving dead body in agra

आगरा: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पहुंचे थे श्मशान घाट, आई ऐसी 'आफत', जान बचाने के लिए लगानी पड़ गई दौड़

Tue, 15 Mar 2022 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 03:23 PM IST
सार

बरहन के गांव रूपधनू के पूर्व प्रधान के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव के पास ही स्थित श्मशान घाट लाया गया, जैसे की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई तो श्मशान में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
Bee attack in crematorium people ran away leaving dead body in agra
श्मशान घाट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरहन थाना क्षेत्र के गांव रूपधनू में अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए शव छोड़कर वहां से भाग निकले। मधुमक्खियों के काटने से 12 लोगों की हालत बिगड़ गई। मधुमक्खियों के चले जाने के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया।  

विज्ञापन


गांव रूपधनू निवासी पूर्व प्रधान 70 वर्षीय संतसरण चौहान का सोमवार को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद परिजन, रिश्तेदार और गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर गए। बताया गया है कि श्मशान घाट पर जैसे ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई तो न जाने कहां से मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा।   
विज्ञापन


मधुमक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में मौजूद लोगों पर हमला करके मधुमक्खियों ने डंक मारना शुरू कर दिया। लोगों ने शव के वहीं छोड़ दिया और मधुमक्खियों से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मधुमक्खियों के काटने से शिवराज सिंह चौहान, रामवीर परमार, सहदेव सविता, पप्पू चौहान, गुड्डू परमार, शैलेंद्र सिंह, राकेश परमार, रामप्रकाश चौहान, बिजेंद्र कुमार, प्रतीक सिंह, भुवनेश, अवनीश की हालत बिगड़ गई। सभी घायलों के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं काफी देर बाद जब मधुमक्खियां वहां से चली गईं, तब पूर्व प्रधान के शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed