फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beds lying low in district hospital, patients lying on stretchers

जिला अस्पताल में बेड पड़े कम स्ट्रेचर पर लिटाए गए मरीज

Tue, 14 Sep 2021 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Beds lying low in district hospital, patients lying on stretchers
मैनपुरी। जिला अस्पताल में बुखार के मरीज बढ़ने के चलते मंगलवार को फिर से बेड कम पड़ गए। अस्पताल की इमरजेंसी में बेंच फुल होने के बाद स्ट्रेचर पर ही मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। बुखार से पीड़ित 72 मरीज भर्ती कराए गए, जिसके चलते इमरजेंसी में बेड की कमी पड़ गई। पहले तो इमरजेंसी के हॉल में पड़ी बेंचों पर मरीजों को लिटाया गया। जब बेंच भी फुल हो गईं तो काफी देर तक मरीजों को स्ट्रेचर पर ही उपचार दिया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को कुल 940 मरीज पहुंचे, इनमें से 490 महिलाएं शामिल थीं। 400 के करीब मरीज बुखार से पीड़ित थे। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने स्वयं भी तीन बार जिला अस्पताल का भ्रमण कर भर्ती मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन

-----
बर्न वार्ड में भेजे गए बुखार मरीज
जिला अस्पताल में जब बेडों की कमी पड़ गई तो अस्पताल के बर्न वार्ड में भी बुखार के मरीजों को भर्ती कराया गया। वर्तमान में जिला अस्पताल का एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां बुखार के मरीज भर्ती नहीं हैं। पोस्ट कोविड, हृदय रोग विभाग, सर्जरी वार्ड सभी जगह बुखार के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डेंगू पीड़ित चार मरीजों को ठीक होने के बाद दी छुट्टी
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराए गए पांच मरीजों में से एक को ठीक होने के बाद दो दिन पहले अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वहीं मंगलवार को शेष चार मरीजों को भी ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed