फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BEd Joint Entrance Examination will be held at five centers

पांच केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Tue, 05 Jul 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
BEd Joint Entrance Examination will be held at five centers
कासगंज। जिला में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गये हैं। परीक्षा में 2219 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीएड की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के लिए परिवहन विभाग ने भी अपने इंतजाम किये है। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, अमांपुर, पटियाली दरियावगंज मार्ग पर 15 बसों की व्यवस्था की गई है। बसें परीक्षा से पूर्व एवं समाप्त होने पर विभिन्न रूटों पर संचालित होगी। पहली पाली परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे होगी।
विज्ञापन

सभी केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। वहीं प्रत्येक केंद्र पर दो पर्यवेक्षक, एक स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट, एक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है। इसके अलावा तीनों एसडीएम को केंद्र प्रतिनिधि बनाया गया है। वहीं विश्व विद्यालय ने भी अपना एक प्रतिनिधि तैनात किया है जो पांचों परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed