फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   B.Ed. final-year students' exam results held up.

Agra News: बीएड अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षाफल अटका

Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. final-year students' exam results held up.
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। बीएड अंतिम वर्ष का परीक्षाफल जारी न होने से करीब 12 हजार विद्यार्थियों के सामने एमएड में प्रवेश लेने का संकट खड़ा हो गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। इसकी वजह दूसरे विश्वविद्यालयों में एमएड में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 और 16 जुलाई निर्धारित है। विद्यार्थियों का कहना है कि एमएड में प्रवेश के लिए बीएड का अंतिम परिणाम अथवा प्रोविजनल अंकपत्र आवश्यक है। परिणाम जारी न होने के कारण वे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। यदि समय पर परिणाम नहीं आया, तो हजारों विद्यार्थी एमएड में प्रवेश से वंचित हो सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओम प्रकाश का कहना है कि बीएड अंतिम वर्ष के करीब 12 हजार विद्यार्थियों का परिणाम इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। री-चेकिंग की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थियों को एमएड सहित अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बीए एलएलबी और एलएलबी के परिणाम जल्द होंगे जारी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि इसी सप्ताह बीए एलएलबी और एलएलबी अंतिम वर्ष के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। एलएलबी अंतिम वर्ष के करीब 3,037 तथा बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के करीब 530 विद्यार्थियों का परिणाम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed