{"_id":"62c325d8cc18e21b536826e8","slug":"bed-entrance-exam-will-be-held-tomorrow-at-13-centers-in-the-district-mainpuri-news-agr53906572","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 13 केंद्रों पर कल होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 13 केंद्रों पर कल होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 13 केंद्रों पर कल होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
मैनपुरी। बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2022-24 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में छह जुलाई को 13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा होगी। कुल 4910 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि के रूप में प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर तहसीलदार, वरिष्ठ अधिकारी को तैनात किया गया है। सभी 13 परीक्षा केंद्रों को चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। उप मजिस्ट्रेट मैनपुरी, उप मजिस्ट्रेट भोगांव, उप मजिस्ट्रेट घिरोर एवं उप मजिस्ट्रेट करहल को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल परोंखा, सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल अंगौथा, सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल चंदीकरा को सचल दल के रूप में तैनात किया गया है।
ये बरती जाएगी चौकसी
-सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा कक्ष में की जाएगी निगरानी।
-परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की होगी चेकिंग।
-मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि रहेंगी वर्जित।
-सेक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दल करेंगे भ्रमण।
-केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले शुरू होगा प्रवेश।
-परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट बाद नहीं मिलेगा प्रवेश।
----
ये विद्यालय बनाए गए हैं केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज करहल, कुंवर आरसी गर्ल इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पांच-पांच सौ अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में चार-चार सौ तथा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, श्रीएकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज, नरसिंह यादव इंटर कॉलेज करहल, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, नेशनल महाविद्यालय भोगांव में तीन-तीन से अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में 210 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
----
डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
मैनपुरी। जिले में छह जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी ने बैठक की। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा आयोजित कराना केंद्र व्यवस्थापक, ड्यूटी पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्य द्वार के पास प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर क्लॉक रूम बनाया जाए और वहां किसी कर्मचारी की लिखित में ड्यूटी लगाई जाए। अभ्यर्थियों का सामान क्लॉक रूम में जमा कराया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी रामजी मिश्र, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सभी एसडीएम जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह, आचार्य क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान धीरेंद्र कुमार यादव, सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे। संवाद