फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Become a great donor by donating blood, keep your body healthy

Agra News: रक्तदान कर बनें महादानी, शरीर को भी रखें स्वस्थ

Sun, 11 Jun 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Become a great donor by donating blood, keep your body healthy
रक्तदान कर बनें महादानी, शरीर को भी रखें स्वस्थ
विज्ञापन

- कैंसर और हार्ट की बीमारियों का खतरा हो जाता है कम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रक्तदान करना पूरी तरह सुरक्षित है। रक्तदान कर किसी न किसी की जान बचा सकते हैं। रक्तदान कर कई बीमारियों से सुरक्षित भी रह सकते हैं। रक्तदान से ब्लड प्रेशर और वजन दोनों नियंत्रित रहते हैं। वहीं हार्ट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। आप भी इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शिक्षा अग्रवाल बताती हैं कि अक्सर रक्तदान करने को लेकर लोगों को शरीर में कमजोरी आने का डर रहता है, लेकिन ऐसा नहीं होता। रक्तदान करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इससे दिल की सेहत में सुधार होता है तो वहीं वजन नियंत्रित रहता है। कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदाता एक यूनिट रक्त का दान कर किसी की जान बचा सकता हैं और अपने शरीर को भी स्वस्थ रख सकता है। उनका कहना है कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती है। इससे कुछ खास तरह के कैंसर के खतरे से बचा जा सकता है। दिल की बीमारियां और स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। खून में ज्यादा आयरन होने से दिल की सेहत पर असर पड़ता है। रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। उन्होंने बताया कि रक्तदान के बाद शरीर खून की कमी को पूरा करने के लिए काम करता है, ऐसे में शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं ज्यादा बनती हैं, जिससे सेहत में सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित रक्तदान से लाभ
- शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है
- रक्तदान से पहले जांच में शरीर की स्थिति पता चलती है
- रक्तदान के बाद होने वाली खून की जांच में एचआईवी, हेपेटाइटिस, वीडीआरएल, मलेरिया का पता चलता है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही रक्त का उपयोग किया जाता है। पॉजिटिव मिलने पर रिपोर्ट गोपनीय रखकर रक्तदाता को जानकारी देकर इलाज मुहैया कराया जाता है।


रक्तदान के लिए कराएं पंजीकरण
14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने के लिए आप अपना पंजीकरण फोन पर भी करा सकते हैं। आपको हमें 9528032474 पर कॉल या वाट्सएप के माध्यम से अपना नाम और पता उपलब्ध कराना होगा।



-रक्तदान करने से किसी बात का खतरा नहीं रहता है। 18 से 60 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से जरूरतमंद को लाभ मिलता है वहीं दूसरी तरफ रक्तदान करने वाले को भी लाभ मिलता है।
डॉ. राजीव राय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed