फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beauty parlor operator is being pressured into prostitution

Agra News: ब्यूटी पार्लर संचालिका बना रही देह व्यापार करने का दबाव

Wed, 29 May 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Beauty parlor operator is being pressured into prostitution
मैनपुरी। शहर की एक काॅलोनी में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने के साथ ही स्टाफ की महिलाओं पर देह व्यापार के धंधे में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। जो भी खिलाफत करता है संचालिका उसे धमकाती है। एक युवती को मना करने पर पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर की एक काॅलोनी की रहने वाली एक युवती ने एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि वह मूल रूप से फिरोजाबाद की रहने वाली है। वह कोतवाली क्षेत्र में अपनी एक रिश्तेदार के यहां स्टेशन रोड पर रह रही है।
विज्ञापन

वह शहर के आवास-विकास काॅलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर पर काम सीख रही है। इसकी संचालिका दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला है जो कि वर्तमान में शहर में ही रह रही है। बताया कि संचालिका नाबालिग लड़कियों को लाकर उनसे देह व्यापार कराती है। उस पर भी देह व्यापार के धंधे में शामिल होने का दबाव बनाया गया। जब कोई विरोध करते हैं तो उन्हें व परिवार के लोगों को मरवाने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालिक कई लड़कियों को बेच भी चुकी है, उन लड़कियों में से एक लड़की वह भी है। अपने धंधे में शामिल करने के लिए उसे करंट लगाया गया। अब वह उस से व अन्य लड़कियों से गलत कार्य कराती है। विरोध करने पर सोमवार को उसकी पिटाई करते हुए मोबाइल और नकदी छीन ली गई। पीड़िता ने गलत धंधा बंद कराए जाने व धंधे में शामिल लड़कियों को मुक्त कराने की मांग की है। संचालिका व साथी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed