{"_id":"627eb98276c3725c1602d943","slug":"beaten-up-hostage-accused-of-robbery-agra-news-agr533437310","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर पीटा, लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर पीटा, लूट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। थाना एत्माद्दौला में सराफ सहित आठ नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बंधक बनाकर मारपीट, चौथ मांगने और लूट के आरोप हैं। पुलिस विवेचना कर रही है।
निखिल मैजेस्ट्रेक कॉलोनी, सिकंदरा निवासी योगेश चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होेंने कहा कि उनके चाचा किशन नरायन फव्वारा स्थित सराफ संजय सिंह की दुकान पर काम करते थे। उनका छह महीने का वेतन 90 हजार रुपये बकाया था। 30 हजार रुपये मालिक ने दे दिए। चाचा बाकी वेतन मांग रहे थे। नौ मई को संजय सिंह ने उन्हें रामबाग चौराहे पर बुलाया। मगर, वो चाचा को जबरन गाड़ी में डालकर सादाबाद के गढ़ी अंता ले गए। उन पर गलत आरोप लगाते हुए मारपीट की। बंधक बनाकर रखा। जेब में रखे पांच हजार रुपये, सोने की अंगूठी लूट ले ली। बाद में उन्हें छोड़ा। इस पर एसएसपी से शिकायत की।
प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर संजय सिंह सहित आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सराफ से पूछताछ की गई। उसका कहना था कि किशन नारायण के पास उनकी चांदी है। वह चांदी नहीं लौटा रहा है। इसलिए गलत आरोप लगा रहा है।