फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful while buying LPG Gas Cylinder getting 2.5 kg less gas

LPG Gas Cylinder: सिलिंडर खरीदते समय रहें सावधान, मिल रही  2.5 किलो तक गैस कम; ऐसे हो रही चोरी

Fri, 02 Aug 2024 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 01:45 PM IST
सार

हॉकरों की कारस्तानी आपकी जेब काट रही है। कांटे में गड़बड़ी कर 2.5 किलो तक सिलिंडर में गैस कम दी जा रही है। बाट माप विभाग ने 12 हॉकरों को पकड़ा है।

 

विज्ञापन
Be careful while buying LPG Gas Cylinder getting 2.5 kg less gas
गैस सिलिंडर में घटतौली की जांच करती खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम। संवाद

विस्तार

घरेलू सिलिंडर की कीमत 815.50 रुपये। इसमें भी गैस 2.5 किलो तक कम। मतलब उपभोक्ताओं को 143 रुपये का नुकसान। बाट माप विभाग ने 12 हॉकरों के पास 13 सिलिंडर में घटतौली पकड़ी है। इनके वजन करने के कांटे में भी गड़बड़ी पकड़ी गई। सिलिंडर जब्त कर सभी का चालान किया गया।
विज्ञापन


 

आगरा मंडल के सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बीते महीने चार टीमों ने शहर में जांच अभियान चलाया। इसमें 12 हॉकरों को पकड़ा गया। जब इनके सिलिंडर की तौल की गई तो तय वजन 14.2 किलो के मुकाबले 1.5 से 2.5 किलो तक वजन कम मिला। इनमें दो सिलिंडर में 1.5 किलो और बाकी में 2 किलो से अधिक की घटतौली थी। वजन करने वाला कांटा भी गड़बड़ था। कांटे पर विभाग की मुहर भी नहीं थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके सिलिंडर जब्त कर लिए गए, चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। संबंधित एजेंसी को भी नोटिस भेज रहे हैं। बाट माप विभाग के जिला प्रभारी रतन कुमार विक्रम ने बताया कि कांटे में गड़बड़ी पर 2 से 10 हजार रुपये और घटतौली पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर: 18001800300

 
विज्ञापन

फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी में भी खेल
आगरा में 110 एलपीजी सिलिंडर की एजेंसी और करीब 9 लाख उपभोक्ता हैं। सिलिंडर की घटतौली का खेल आगरा के अलावा मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद में भी पकड़ा है। इनके कांटे में भी गड़बड़ी मिली, मुहर भी नहीं लगवाई थी। इनके खिलाफ भी चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है।

 

गैस एजेंसी पर करें शिकायत
ऑल इंडिया इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर्स के आगरा मंडल के अध्यक्ष विपुल पुरोहित का कहना है कि एजेंसी के गोदाम से पूरी तौल कर हॉकर सिलिंडर लेकर जाते हैं। बीच में घटतौली करते होंगे। उपभोक्ता सिलिंडर का वजन कराकर ही लें। गैस कम होने पर संबंधित एजेंसी में शिकायत करें। एजेंसी संचालक हॉकर पर निगरानी भी रखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed