फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDS exams not held for one and a half year Agra University

Agra University: डेढ़ साल से नहीं हुई बीडीएस की परीक्षाएं, परेशान छात्र पहुंचे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय

Mon, 19 Sep 2022 08:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 08:33 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीडीएस परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है, परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जल्द परीक्षा कराई जाएगी। 

विज्ञापन
BDS exams not held for one and a half year Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही से बीडीएस (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी) के छात्रों के भविष्य पर बन आई है। इनके तृतीय वर्ष के छात्रों की डेढ़ साल से परीक्षा नहीं कराई। छात्र परीक्षा के लिए लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन


दो मेडिकल कॉलेज के बीडीएस 2018 बैच के द्वितीय वर्ष की परीक्षा बीते साल फरवरी में हुई थी। इसके बाद तृतीय वर्ष की परीक्षा करानी थी, लेकिन अभी तक परीक्षाएं नहीं हो सकी। यहां तक कि उनके परीक्षा फॉर्म भी नहीं भरवाए गए हैं। परीक्षा करवाने की मांग के लिए बीडीएस के छात्र सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंचे और परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीडीएस परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है, परीक्षा फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जल्द परीक्षा कराई जाएगी। 

विज्ञापन

मेडिकल छात्रों का देरी से चल रहा सत्र

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में देरी से एमबीबीएस और बीएएमएस, बीएचएमएस के छात्राें का सत्र एक से दो साल देरी से चल रहा है। इनके छात्रों की भी समय पर परीक्षा नहीं हो पा रही हैं। इसके चलते ये छात्र भी कई बार विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed