{"_id":"60144c8c8ebc3e3337598f65","slug":"bdo-transfer-in-mainpuri-mainpuri-news-agr478450166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में एक और बीडीओ कार्यमुक्त, दो ब्लॉक हुए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में एक और बीडीओ कार्यमुक्त, दो ब्लॉक हुए खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खंड विकास अधिकारियों की कमी से जूझ रहे जिले को एक और झटका लगा है। दो ब्लॉकों कार्यभार देख रहे एक और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आदित्य कुमार को पदोन्नत होने के बाद शुक्रवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। इससे दो ब्लॉक और खाली हो गए हैं।
जिले के नौ ब्लॉकों में तीन ही खंड विकास अधिकारियों की तैनाती है। इनमें से मैनपुरी और सुल्तानगंज ब्लॉक का कार्यभार आदित्य कुमार को दिया गया था। लगभग तीन माह पहले शासन ने उन्हें उपायुक्त पद पर पदोन्नत कर दिया था। इसके बाद भी प्रशासन ने अव्यवस्था होने के भय से कार्यमुक्त नहीं किया था।
लेकिन कई माह बीतने के बाद प्रशासन के सामने भी कोई रास्त नहीं बचा। ऐसे में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने बीडीओ आदित्य कुमार को कार्यमुक्त कर दिया। उनके कार्यमुक्त होने से दो ब्लॉक और खाली हो गए हैं। इन दोनों ब्लॉकों का अतिरिक्त कार्यभार उपायुक्त मनरेगा पीसी राम को सौंपा गया है। हाल ही में उन्होंने भी कार्यभार संभाला है। ऐसे में उनके लिए तीन-तीन पदों का कार्य संभालना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
वर्जन
कई महीने पहले शासन ने बीडीओ आदित्य कुमार को पदोन्नत किया था। ऐसे में उन्हें कार्यमुक्त किया जाना जरूरी थी। उन्हें कार्यमुक्त कर उपायुक्त मनरेगा को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।