फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDO took a bed worth 30 thousand rupees from Pradhan in mainpuri

Mainpuri: बीडीओ ने प्रधान से लिया 30 हजार रुपये का बेड, फिर दोनों में हुई कहासुनी, ऑडियो वायरल

Sun, 13 Nov 2022 04:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Nov 2022 04:27 PM IST
सार

बीडीओ और ग्राम प्रधान के बीच बेड को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। इसके बाद प्रधान ने बीडीओ पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
BDO took a bed worth 30 thousand rupees from Pradhan in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के विकास खंड किशनी में तैनात खंड विकास अधिकारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर शनिवार रात वायरल हो गया। ये ऑडियो खंड विकास अधिकारी और फरैंजी के ग्राम प्रधान के बीच हुई बातचीत का है। इसमें ग्राम प्रधान से लिए गए बेड के संबंध में विवाद हो रहा है। खुद खंड विकास अधिकारी ने भी ऑडियो उन्हीं का होने की बात स्वीकार की है। वहीं ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


किशनी में खंड विकास अधिकारी के पद पर महेश चंद्र त्रिपाठी की तैनाती है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के अनुसार खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान रणवीर शाक्य आपस में बातचीत कर रहे थे। इसमें ग्राम प्रधान द्वारा खंड विकास अधिकारी को 30 हजार रुपये का बेड दिए जाने की बात हो रही है। खंड विकास अधिकारी बेड उठा ले जाने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन

जबरदस्ती बेड ले जाने का आरोप 

ग्राम प्रधान रणवीर शाक्य से बात की गई तो उन्होंने बीडीओ पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बीडीओ मैनपुरी स्थित अपने आवास पर फरैंजी पंचायत भवन में पड़ा नया बेड जबरदस्ती ले गए थे। वहीं शुक्रवार को गांव में निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने और रुपयों की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये न देने पर निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर से एक खराब ईंट जांच के लिए ले गए। इसके बाद भी उन्होंने बीडीओ को फोन किया था। उनका आरोप है कि बीडीओ द्वारा अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वे जल्द ही इसकी शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी करेंगे। 

बीडीओ किशनी महेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि प्रधान नशे की हालत में फोन कर रहा था। वह कुछ भी बोल रहा था। अवैध वसूली के आरोप निराधार हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही ऑडियो प्राप्त हुआ है। यह बीडीओ किशनी का बताया जा रहा है। जांच कराई जाएगी, अगर बीडीओ दोषी हैं तो कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed