{"_id":"60159c898ebc3e08a1263deb","slug":"bdo-post-blank-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4785945187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के नौ ब्लॉकों में से सिर्फ एक में ही है बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी के नौ ब्लॉकों में से सिर्फ एक में ही है बीडीओ
विज्ञापन
मैनपुरी। खंड विकास अधिकारियों की कमी से जूझ रहे जिले को एक और झटका लगा है। अब दो और बीडीओ कम हो गए। नौ ब्लॉकों में से सिर्फ एक में ही बीडीओ हैं।
जिले में कुल नौ ब्लॉक हैं। इनमें कुल नौ खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद हैं। लेकिन जिले में केवल तीन ही बीडीओ की तैनाती थी। इसमें से हाल ही में बीडीओ मैनपुरी आदित्य कुमार को पदोन्नत होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। बीडीओ कहरल रामप्रसाद को शासन ने निलंबित कर दिया। अब ऐसे में केवल घिरोर में बीडीओ धीरेंद्र कुमार ही बचे हैं। उन्हें बरनाहल का भी अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
बाकी के चार ब्लॉक जहां पहले से ही दूसरे विभाग के अधिकारी देख रहे हैं तो अब तीन और ब्लॉक दूसरे अधिकारियों को देना प्रशासन के लिए मजबूरी बन गया है। दूसरे विभाग के अधिकारियों को बीडीओ कार्यभार देने से ब्लॉक के कार्य तो प्रभावित होते ही हैं, साथ ही उनके मूल विभाग को भी वे पूरा समय नहीं दे पाते हैं। सीडीओ ईशा प्रिया ने बताया कि जो अधिकारी हैं उन्हें से खंड विकास अधिकारी का कार्य कराया जा रहा है। जैसे ही बीडीओ की तैनाती होती है, उन्हें कार्यभार दिया जाएगा।