फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BBA Student Arrested for Running Fake SI Exam Paper Leak Scam on Telegram

UP: बीबीए छात्र निकला पेपर लीक गैंग का मास्टरमाइंड, टेलीग्राम पर बेच रहा था SI भर्ती परीक्षा का पेपर

Wed, 03 Jun 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 10:04 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज निवासी बीबीए छात्र अरमान खान को पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का कथित पेपर टेलीग्राम के जरिए बेचने और ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड के जरिए पैसों का लेन-देन छिपाता था।

विज्ञापन
BBA Student Arrested for Running Fake SI Exam Paper Leak Scam on Telegram
अरमान खान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ की हुसैनगंज पुलिस ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का कथित प्रश्नपत्र बेचने के आरोपी शाहगंज निवासी अरमान खान को गिरफ्तार किया है। वह बीबीए कर रहा है। उसने अपने साथी आयुष बघेल के साथ टेलीग्राम पर चैनल बनाया था। इस पर प्रश्नपत्र बेचने का झांसा देकर अभ्यर्थियों को ठग रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि अरमान ऑनलाइन रकम लेने के बाद ई-कॉमर्स कंपनियों के गिफ्ट कार्ड लेता था। इसके बाद अपने साथी को कूपन का कोड भेज देता था। इससे दोनों के बीच किसी तरह का लेन-देन का रिकॉर्ड नहीं रहता था।
विज्ञापन


हजरतगंज एसीपी विकास जायसवाल ने बताया कि लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी अरमान खान बीबीए का छात्र है। थाना न्यू आगरा की इंजीनियर्स कालोनी निवासी आयुष बघेल उसका दोस्त है। दो महीने पहले आयुष को जेल भेजा गया था। आरोपियों ने टेलीग्राम चैनल बनाया था। इस पर भर्ती परीक्षा का पेपर बेचने का झांसा देकर एक अभ्यर्थी से 10 से 25 हजार रुपये तक ठग रहे थे। पूछताछ में कई जानकारी मिली है। इस पर लखनऊ पुलिस जल्द आगरा आ सकती है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed