फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Battery Bus Depot will remove from Vidhyut Shavdah Greeh

विद्युत शवदाह गृह से हटेगा बैटरी बस डिपो

Sun, 03 Jan 2016 02:14 AM IST
Bureau Amar Ujala Agra
Bureau Amar Ujala Agra Updated Sun, 03 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Battery Bus Depot will remove from Vidhyut Shavdah Greeh
आगरा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रशासन ने विद्युत शवदाह गृह के जीर्णोद्धार, विस्तारीकरण की दिशा में कवायद शुरू कर दी है। मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर के आदेश पर आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की तकनीकी टीम ने शनिवार को दौरा कर विकास कार्यों का खाका खींचा। यहां से बैटरी बस डिपो को भी हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पहले चरण में बैटरी बस डिपो का 50 फीसदी भाग खाली कराया जाएगा। इसके बाद जैसे ही दूसरी जगह का बंदोबस्त होता है, डिपो को पूरी तरह से हटा लिया जाएगा। यहां भव्य गेट बनाया जाएगा। इसके अलावा चंद्रशेखर पार्क का एक गेट विद्युत शवदाह गृह परिसर की ओर खोला जाएगा। ताकि दाह संस्कार को आने वाले लोग यहां बैठ सकें। इसकी चारदीवारी ऊंची की जाएगी। साथ ही मुख्य गेट के बगल वाली बाउंड्री को तोड़कर यहां रेलिंग लगाई जाएगी। साथ ही यहां लैंड स्केपिंग की जाएगी। सड़क के दूसरी तरफ स्थित उद्यान विभाग की जमीन को भी विकसित किया जाएगा। विद्युत शवदाह गृह में लगाई जाने वाली चार अतिरिक्त भट्ठियों से पहले पूरे भवन का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके बाद टीम ने ताजगंज मोक्षधाम का निरीक्षण किया। इसके गेट से घाट तक सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। यमुना की तरफ बाउंड्री को और ऊंचा किया जाएगा, ताकि लोग उसमें गंदगी न फेंक सकें। फाइबर शेड लगाने के अलावा फर्श और सड़क का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। यह टीम विद्युत शवदाह गृह और मोक्षधाम पर होने वाले कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) इस महीने के अंत तक तैयार कर प्रशासन को सौंपेगी। टीम में एक्सईएन एके तोमर, एई ब्रिजेश कुमार, तकनीकी कंसल्टेंट आर्किटेक्ट यशवीर सिंह, क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल, मंत्री विपिन अमरनाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed