फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Fair: Sapai said - preparations will start less, DM said - permission has been given

बटेश्वर मेलाः सपाई बोले-कम शुरू होंगी तैयारियां, डीएम बोले- देदी है अनुमति

Wed, 27 Oct 2021 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bateshwar Fair: Sapai said - preparations will start less, DM said - permission has been given
आगरा। बटेश्वर पशु मेले के आयोजन में देरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने मेले की तैयारियां नहीं होने पर सरकार और प्रशासन को घेरा। सपा नेताओं ने कहा दीपावली से 15 दिन पहले तैयारियां शुरू हो जाती थीं। वहीं, डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि मेले का आयोजन इस बार भी होगा। दस दिन की देरी से शुरू होगा। आयोजन की अनुमति दे दी गई हैं।
विज्ञापन

बटेश्वर मेले के आयोजन के संबंध में विभव नगर में सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा मेले की तैयारियां अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। ऐसा लगता है कि इस बार मेला आयोजित नहीं हो रहा। क्याेंकि मेला शुरू होने से पहले पशु व्यापारी आ जाते थे। आयोजन स्थल का काश्तकारों को मुआवजा मिलता है। ये सब काम ठप पड़े हैं। किसानों की आय बढ़ाने में पशु मेला अहम है। अटल के गांव में लगने वाले मेले को सरकार भूल गई।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि मेले का आयोजन इस बार होगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम होंगे। आयोजन दस दिन की देरी से होगा। अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद से भाजपा नेता पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह का कहना है कि जिला पंचायत द्वारा मेले का भव्य आयोजन कराया जाएगा। बटेश्वर मंदिर पर दीपोत्सव होगा। दीवाली से दो दिन पहले मेला शुरू होगा। मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जल्द बैठक कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed