फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   basic schools Exam or joke teachers had to bring papers exam started after half an hour

बेसिक स्कूलों में परीक्षा या मजाक: शिक्षकों को लाने पड़े पेपर, आधा घंटा बाद शुरू हुई परीक्षा

Tue, 21 Mar 2023 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 01:06 PM IST
सार

दूसरी पाली की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे, जिसके बाद शिक्षिक को खुद ही पेपर लेने जाना पड़ा। इस वजह से परीक्षा आधा घंटे की देरी से शुरू हो सकी। 
 

विज्ञापन
basic schools Exam or joke teachers had to bring papers exam started after half an hour
न्यू आगरा स्थित कम्पोजिट स्कूल में परीक्षा देते कक्षा 5 क़े छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षा के पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। दूसरी पाली का पेपर स्कूलों में नहीं पहुंचा। ऐन वक्त पर अध्यापकों को केंद्र से पेपर लेकर आना पड़ा। इससे परीक्षा आधा घंटे देर से परीक्षा शुरू हो पाई। पहले दिन 15 फीसदी बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के 2491 स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा 11:30 बजे खत्म हो गई। दूसरी पाली 12:30 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। करीब 12 बजे बीएसए कार्यालय से स्कूल प्राध्यापक के पास फोन पहुंचा, उनको न्यू आगरा स्थित कंपोजिट स्कूल से पेपर लेकर जाने को कहा। ऐसे में अध्यापक पेपर लेने गए और करीब एक बजे के बाद ही परीक्षा शुरू हो पाई। युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि विभाग को ही पेपर स्कूल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। बीएसए प्रवीन कुमार तिवारी ने कहा कि पहले दिन कुछ स्कूलों में देर से पेपर पहुंचा, व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका ने मौत को लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इरादत नगर स्कूल में बच्चे गेट पर करते रहे इंतजार

प्राथमिक विद्यालय इरादत नगर प्रथम में सुबह शिक्षक नहीं पहुंचे, गेट पर बच्चे इंतजार करते रहे। ग्रामीणों ने फोटो खींचकर विभागीय अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद शिक्षामित्र भेजे और गेट खोलकर परीक्षाएं कराईं। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों को राजनीतिक संरक्षण मिला है, ये स्कूल में लंबे समय से पढ़ाने नहीं आ रहे हैं। शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed