{"_id":"600824308ebc3e3340369f89","slug":"base-makeing-work-is-start-mainpuri-news-agr477194264","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्रीवाल बनाने को नींव खोदने का काम ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउंड्रीवाल बनाने को नींव खोदने का काम ग्रामीणों ने रोका
विज्ञापन
भोगांव। आवंटित जमीन पर वन विभाग द्वारा बाउंड्रीवाल बनाने के लिए बुधवार को खोदी जा रही नींव को ग्रामीणों ने जबरन रोक दिया। वन विभाग के कर्मचारी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की देखरेख में नींव खोदने का काम शुरू हुआ।
बुधवार को ग्रामसभा अहिरवा के ग्राम नगला दीपा में पौधे रोपित करने के लिए आवंटित लगभग 70 बीघा जमीन पर वन विभाग द्वारा बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खोदाई की जा रही थी। अचानक गांव से कई महिला और पुरुष वहां पहुंच गए। लोगों ने जेसीबी चालक से अभद्रता करते हुए काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का रुख देख मौके पर मौजूद वन विभाग के वन दरोगा रमन कुमार, प्रदीप यादव, वन रक्षक पहुप सिंह, बहादुर सिंह, माली अजीत कुमार मौके से भाग गए।
वन दरोगा रमन कुमार ने काम रोके जाने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी विपिन मिश्रा को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने जानकारी एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ अमर बहादुर सिंह को दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस बल नगला दीपा पहुंचा। पुलिस को आते देख ग्रामीण मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। पुलिस की देखरेख में वन विभाग की टीम ने दोबारा नींव खोदना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
- पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। गांव के बालिस्टर यादव, तहसीलदार, दिनेश कुमार, रामचंद्र, जनेश्वर, ग्रीस, ब्रजेश को वन विभाग की टीम द्वारा चिन्हित किया गया है। पुलिस को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वाले अन्य लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - सुधीर कुमार, एसडीएम भोगांव।