फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bas par patharaav karane vaale teen giraphtaar, kaee chihnit

रोडवेज बस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
bas par patharaav karane vaale teen giraphtaar, kaee chihnit
घिरोर (मैनपुरी)। अग्निपथ योजना के विरोध में रोडवेज बस पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हुई इस घटना में दो होमगार्ड जख्मी हो गए थे। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार को युवा संगठनों की ओर से बंद का आह्वान विफल रहा था। कस्बे में बाईपास पर एकत्र युवाओं ने आगरा की ओर जा रही गाजीपुर डिपो की बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का शीशा टूट गया था। मोबाइल टीम पर पथराव में दो होमगार्ड जख्मी हो गए थे। पुलिस द्वारा पथराव करने वाले युवाओं को चिह्नित किया गया। रविवार को पुलिस ने ललित कुमार, पवन कुमार निवासी नगला भाऊ, शिवम निवासी नगला भगिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चिह्नित किए गए गौरव, रिंकू, सुमित कुमार, अभिषेक, छोटू, दुष्यंत निवासी नगला भाऊ, प्रियांशू निवासी गांव पिड़सरा थाना सिरसागंज फिरोजाबाद की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed