{"_id":"61252c0b8ebc3e21935cfc7c","slug":"barracks-should-be-sanitized-daily-mainpuri-news-agr5049353190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना सैनिटाइज कराई जाएं सभी बैरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना सैनिटाइज कराई जाएं सभी बैरक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याएं सुनीं। जेल अधीक्षक से कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी बैरकों को रोजाना सैनिटाइज कराया जाए। नए बंदियों को कम से कम 14 दिन तक अस्थायी बैरक में रखा जाए।
सचिव ने महिला बैरक, विशेष बैरक, अल्पवयस्क बैरक के अलावा नौ-ए, नौ-बी, 10-ए का निरीक्षण किया। जेल अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं व बंदियों की समस्यायें सुनीं। बंदियों से कहा अदालत में चल रहे मुकदमे में समस्या होनेे पर जेल प्रशासन के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन करें। जेल अधीक्षक से कहा कि जिस बैरक में शातिर अपराधी बंद हैं उनका दिन में एक बार जरूर निरीक्षण करें। बंदी के बीमार होने पर उपचार कराएं। जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेल फार्मासिस्ट दीपक वर्मा, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, अरुण कुमार मौजूद रहे।
------
जेल पर एक नजर-
कुल बंदी 1232
विचाराधीन पुरुष बंदी 886
सिद्धदोष पुरुष बंदी 245
विचाराधीन महिला बंदी 34
सिद्धदोष महिला बंदी 14
जेल अस्पताल में भर्ती बंदी 26
अल्प वयस्क बंदी 26
महिला बंदियों के आश्रित बच्चे 10 (चार बालक, चार बालिका)