{"_id":"5ff89b098ebc3e32a573014c","slug":"barish-mainpuri-news-agr4754325170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बदला मौसम, सुबह छाया रहा घना कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बदला मौसम, सुबह छाया रहा घना कोहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम ने एक बार फिर शुक्रवार को करवट बदल ली। सुबह जहां घने कोहरे में लिपटी रही तो वहीं दिन में भी तेज धूप नहीं निकली। इसके चलते मौसम अपेक्षाकृत सर्द रहा। शुक्रवार को जिले के तापमान में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।
कोहरा इतना घना था कि सुबह दस बजे तक सड़क पर दस से 15 मीटर दूर के वाहन नहीं दिख रहे थे।
हालांकि 11 बजे के करीब निकली धूप ने कोहरे से राहत दिलाई। आसमान में बादल होने के कारण दिन दिनभर सूर्य देवता आंख मिचोली करते रहे। तापमान की अगर बात करें तो अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 21 डिग्री पर आ गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास दिन में भी हुआ। वहीं शाम को भी जल्द ही मौसम ठंडा होना शुरू हो गया। नौ जनवरी को बारिश की आशंका है। इससे आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी।
नौ जनवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आठ जनवरी को ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। बारिश से सर्दी बढ़ सकती है। -नरेंद्र वर्मा, मौसम वैज्ञानिक।