फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barbarity teenage girl in Mainpuri neighbor case filed

हैवानियत: मैनपुरी में किशोरी से दुष्कर्म, घर में अकेली देखकर पड़ोसी ने की गंदी करतूत; दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 20 Jun 2024 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jun 2024 05:44 PM IST
सार

मैनपुरी में एक किशोरी के साथ पड़ोस के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। परिवार के लोग जब लौट कर आए तब घटना की जानकारी हो सकी।
 

विज्ञापन
Barbarity teenage girl in Mainpuri neighbor case filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता को धमकी भी दी कि इस बारे में किसी को बताए नहीं। परिवार के लोग घर पहुंचे तो पीड़िता ने आपबीती बताई। पिता ने मामले की थाने में शिकायत की। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि बीती 19 जून को वह अपनी पत्नी समेत अपनी बड़ी बेटी के घर गए हुए थे। घर पर उनकी 15 वर्षीय किशोर बेटी अकेली थी। रात्रि में गांव का ही राम लखन पुत्र सुरेश छतों के रास्ते होकर घर में घुस आया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और भाग गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने पिता को फोन पर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पिता ने मामले की रिपोर्ट नामजद युवक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में राम लखन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed