{"_id":"5e57fcb48ebc3ef39030f1ab","slug":"barat-return-from-kumhela-mainpuri-news-agr431546163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की हरकतें देख किया शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की हरकतें देख किया शादी से इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। गांव ऊमराहार कुम्हौल में बुधवार की रात एक बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। दुल्हन ने दूल्हे की हरकतें देखने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी मानने को तैयार नहीं हुई। लड़की ने कहा कि अगर जबरदस्ती की तो वह जान दे दूंगी। दूल्हा पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के ऊमराहार कुम्हौल में बुधवार रात एक युवती की बरात एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला किंदर से आई थी। बरात धूमधाम के साथ दरवाजे पर पहुंची, लड़की पक्ष की ओर से बरातियों का स्वागत सत्कार किया जाने लगा। इस बीच जयमाला के लिए दूूल्हा और दुल्हन स्टेज पर आए। दूल्हे पर ऊंट पटांग हरकतें करने का आरोप लगाते हुए दुल्हन ने शादी से मना कर दिया और स्टेज से उतर गई। शादी का इनकार सुन बरातियों में खलबली मच गई। दोनों पक्ष के लोगों की ओर से दुल्हन को समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ गई। साफ कह दिया कि अगर जबरदस्ती की तो वह जान दे देगी।
आखिरकार लड़की के पिता को शादी के लिए मना करना पड़ा। मामले को सुलझाने के लिए बृहस्पतिवार की शाम तक पंचायत चलती रही। इसके बाद दूल्हा के पिता कुसुमपाल ने थाने में तहरीर दी है। इसमें दुल्हन पक्ष पर चढ़ावा का सामान रख लेने का आरोप लगाया है। कहा कि जब सामान वापस मांगा तो मारपीट की धमकी दी गई। उक्त मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।