फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Baraat returned after not getting Bullet motorcycle in dowry etah up news

बुलेट नहीं तो सात फेरे नहीं: शादी में मचा घमासान, बिना दुल्हन के लौटी बरात

Fri, 17 Feb 2023 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 12:41 PM IST
सार

दूल्हा पक्ष ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग की, जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हाथ खड़े कर दिए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शादी नहीं हुई।

विज्ञापन
Baraat returned after not getting Bullet motorcycle in dowry etah up news
बुलेट

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष भिड़ गए। बाद में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी और शादी नहीं हो सकी। बरात बैरंग लौट गई। दुल्हन पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मामला जलेसर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक गांव में अलीगढ़ के 30 फुटा रोड से बुधवार को बरात आई थी। शादी के रीति-रिवाज चल रहे थे। इसी दौरान दूल्हे ने दहेज में बुलेट की मांग रख दी। जिस पर दुल्हन पक्ष ने हाथ खड़े कर लिए। उनका कहना था कि दूल्हा पक्ष की मांग और अपनी सामर्थ्य के अनुसार पहले ही दहेज का सामान पूरा कर दिया है। अब इस अतिरिक्त मांग को पूरा नहीं कर सकते।
विज्ञापन


इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद होने लगा और इसके बाद मारपीट होने लगी। कुछ लोगों को चोटें भी लगीं, दूल्हा भी जख्मी हो गया। बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। थाने तक भी मामला पहुंचा, लेकिन सहमति पर बात नहीं बनी। इसके बाद बराती बिना दुल्हन लिए लौट गए। जलेसर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दुल्हन पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की ज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed