{"_id":"63ef28aba688355ef70354dd","slug":"baraat-returned-after-not-getting-bullet-motorcycle-in-dowry-etah-up-news-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट नहीं तो सात फेरे नहीं: शादी में मचा घमासान, बिना दुल्हन के लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट नहीं तो सात फेरे नहीं: शादी में मचा घमासान, बिना दुल्हन के लौटी बरात
Fri, 17 Feb 2023 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:41 PM IST
सार
दूल्हा पक्ष ने दहेज में बुलेट बाइक की मांग की, जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हाथ खड़े कर दिए। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शादी नहीं हुई।
विज्ञापन
बुलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष भिड़ गए। बाद में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी और शादी नहीं हो सकी। बरात बैरंग लौट गई। दुल्हन पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
मामला जलेसर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक गांव में अलीगढ़ के 30 फुटा रोड से बुधवार को बरात आई थी। शादी के रीति-रिवाज चल रहे थे। इसी दौरान दूल्हे ने दहेज में बुलेट की मांग रख दी। जिस पर दुल्हन पक्ष ने हाथ खड़े कर लिए। उनका कहना था कि दूल्हा पक्ष की मांग और अपनी सामर्थ्य के अनुसार पहले ही दहेज का सामान पूरा कर दिया है। अब इस अतिरिक्त मांग को पूरा नहीं कर सकते।
इसे लेकर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद होने लगा और इसके बाद मारपीट होने लगी। कुछ लोगों को चोटें भी लगीं, दूल्हा भी जख्मी हो गया। बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। थाने तक भी मामला पहुंचा, लेकिन सहमति पर बात नहीं बनी। इसके बाद बराती बिना दुल्हन लिए लौट गए। जलेसर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर दुल्हन पक्ष से तहरीर मिली है। मामले की जांच की ज रही है।