फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bar association election mainpuri news

Agra News: बार एसोसिएशन के चुनाव में 47 नामांकन दाखिल

Tue, 13 Dec 2022 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
bar association election mainpuri news
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए हैं। विभिन्न पदों के लिए 47 वकीलों ने चुनाव अधिकारियों के सामने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। 22 दिसंबर को पदाधिकारियों का चुनाव गुप्त मतदान से किया जाएगा।
विज्ञापन

मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को चुनाव अधिकारी एएच हाशमी, जगपाल सिंह यादव, वरिष्ठ समिति के सदस्य सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव, दर्शनलाल राठौर के सामने विभिन्न पदों के लिए वकीलों ने नामांकन जमा किए। अध्यक्ष पद के लिए सौरभ यादव, राजीश कुमार यादव, रवींद्र कुमार सिंह यादव, मानवेंद्र सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह कश्यप, राजेंद्र सिंह यादव ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए संतोष यादव राजू, ब्रजेंद्र सिंह यादव, रोहित यादव, पवन मिश्रा, आनंद कुमार, दीपेश कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन जमा किया। महिला उपाध्यक्ष के लिए नाजिया बेगम, शानू कठेरिया, रुबी यादव, रानी देवी, संजना चौहान ने नामांकन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विनीत कुमार निगम, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रबल कुमार, गजेंद्र सिंह, अजय कुमार यादव, सह सचिव के लिए ब्रजेंद्र यादव, रामानंद शर्मा, सह सचिव पुस्तकालय के लिए अतुल कुमार, सारूप अली, शिवकुमार भारतीय, कोषाध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र सिंह चौहान, रोहिताश कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह यादव, कामोदर यादव ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चमन, विपुल कुमार, शहनोज अख्तर, शिवकुमार भारतीय, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रदीप यादव, ग्रगेश कुमार, राजवीर सिंह, अनिल प्रकाश यादव, शिवम कटियार, शलभ शुक्ला, कार्तिकेय पांडेय, सतेंद्र सिंह शाक्य, राहुल भदौरिया, सूरज सिंह यादव ने नामांकन जमा किए हैं। 22 दिसंबर को गुप्त मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आज होगी नाम वापिसी
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 14 दिसंबर को नाम वापसी होगी। चुनाव अधिकारी जगपाल सिंह यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed