{"_id":"5de399bc8ebc3e54907452a0","slug":"banyan-tree-cut-in-jaipur-house-coloney-people-unhappy-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की मौत पर दुखी है पूरी कॉलोनी, शोक संदेश बांटकर व्यक्त कर रहे संवेदनाएं, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की मौत पर दुखी है पूरी कॉलोनी, शोक संदेश बांटकर व्यक्त कर रहे संवेदनाएं, जानिए क्या है मामला
Mon, 02 Dec 2019 12:47 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बरगद का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग शोक संदेश बांट रहे हैं लेकिन ये किसी इंसान की मौत के नहीं है बल्कि एक पेड़ की मौत के हैं। जी हां सुनने में ये अजीब तो लगेगा लेकिन, ताजनगरी के जयपुर हाउस में कुछ ऐसा ही हुआ है।
आगरा की पॉश कॉलोनी में शुमार जयपुर हाउस में रामलीला पार्क के सामने एक पुराना बरगद का पेड़ काट डाला गया। कॉलोनीवासी इस पेड़ कटने से बेहद दुखी हैं। बरगद वृक्ष हत्या का शोक संदेश प्रशासन को भेजा है।
बताया गया है कि जयपुर हाउस स्थित रामलीला पार्क के सामने विगत माह 26 नवंबर को एक पुराना बरगद का पेड़ काट दिया गया था। इस मामले से यहां के प्रबुद्धजन दुखी हैं। संवदेनहीन तंत्र को जगाने के लिए लोगों ने अनूठा प्रयास किया है। एक शोक पत्र सोशल मीडिया पर भेजा है। जो प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचने की सूचना है।

शोकाकुल परिवार में पार्क के सदस्यगण और जयुपर हाउस के निवासी अंकित किया गया है। कॉलोनीवासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से पेड़ काटे जाने के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शोक संदेश वायरल होते ही विरोध में कारवां बनता जा रहा है। लोग पेड़ काटे जाने की घोर निंदा कर रहे हैं। कहना है कि अपने हितों के लिए पेड़ की हत्या करना गलत है। वन विभाग के अधिकारियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
वन विभाग के अफसर भी इस घटना पर चिंतित हैं। टीम को मौके पर भेजकर पेड़ काटने की पुष्टि की बातें अफसरों द्वारा कही गई हैं। वहीं जिसने भी पेड़ काटा है उसके खिलाफ कार्रवाई की बात भी अधिकारी कर रहे हैं।