फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Vrindavan sevayatas demonstrated against the temple management

Banke Bihari: मंदिर प्रबंधन के खिलाफ सेवायतों ने किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर भी नियम तोड़ने का आरोप

Mon, 22 Aug 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 03:14 PM IST
सार

सेवायतों ने मंदिर के गेट नंबर एक के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सेवायतों ने पुलिस कर्मियों द्वारा प्रशासन द्वारा बनाये नए नियमों को तोड़ने का भी आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Banke Bihari Vrindavan sevayatas demonstrated against the temple management
बांकेबिहारी मंदिर के बाहर प्रदर्शन करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान हुए हादसे को लेकर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए  सेवायतों ने मंदिर के गेट नंबर एक के बाहर प्रदर्शन कर घटना के दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सेवायतों ने प्रशासन द्वारा बनाए नए नियमों को तोड़ने का भी पुलिस पर आरोप लगाया।

विज्ञापन

 
सोमवार को दोपहर सेवायत गोस्वामियों ने प्रबंधन को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कहा कि मंदिर में अव्यवस्थाएं प्रतिदिन गंभीर होती जा रही हैं। जन्माष्टमी की दुर्घटना इस अव्यवस्था का दुष्परिणाम है। अगर घटना की निष्पक्ष जांच होती है तो दोषी सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि हादसे के लिए दोषी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। घटना के बाद प्रशासन द्वारा बनाए गए नए नियमों को तोड़ने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगाया। 

विज्ञापन

प्रबंधन में है खामियां 

सेवायतों ने सोमवार को कुछ वीआईपी को गेट नंबर एक से प्रवेश करवाते हुए वीडियो भी जारी किया है। जबकि एक दिन पहले ही डीएम, एसएसपी ने निरीक्षण के बाद गेट एक से किसी भी व्यक्ति भले ही कोई वीआइपी हो उसे भी प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। अमित गोस्वामी ने कहा कि प्रबंधन में तमाम खामियां हैं। प्रबंधक को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर से महिला की चेन चोरी 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से सोने की चेन चोरी का मामला प्रकाश में आया है। अजमेर निवासी मीनाक्षी साबू ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि वे सोमवार सुबह बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए पहुंचीं। इस दौरान मंदिर से निकलते समय उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed