फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम; लगी तीन किलोमीटर लंबी कतार

Sun, 01 Oct 2023 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 01:46 PM IST
सार

Mathura Banke Bihari Mandir Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को इस कदर भीड़ उमड़ी कि वृंदावन जाम हो गया। एक ओर मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी तो दूसरी ओर मंदिर जाने के मार्ग पर भक्तों की तीन किमी लंबी कतार। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन
Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos
बांके बिहारी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भर गईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों ने वृंदावन जाम कर दिया। 

विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के बाहर चबूतरे की रेलिंग को लांघकर महिलाएं मंदिर की ओर बढ़ने का प्रयास करते हुआ नजर आईं। बिहारी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना-पसीना हो गए। विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हे भगवान! किसी को न दे ऐसी औलाद: बेटों ने जीते-जी कर दिया अपनों का पिंडदान, इन बुजुर्गों की कहानी रुला देगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos
वृंदावन में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में जाम ही जाम
वृंदावन में रविवार को  सुबह से मंदिरों के पट बंद होने तक जबरदस्त जाम लगा दिखाई दिया। शहर के प्रवेश मार्गों पर वाहनों को लंबी कतार लग गई। श्रद्धालु घंटों जाम में फंसे। वहीं स्थानीय लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया। शहर की  यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। 

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

व्यवस्थाएं हुईं फेल
बिहारी की प्राकट्य स्थली निधवन में भी श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के आगे पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बौनी नजर आईं।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्लॉट-घर खरीदने से पहले देख लें ये डॉक्यूमेंट, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना, फ्रॉड से भी बच सकेंगे

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos
बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
विधायक भी फंसे जाम में 
क्षेत्रीय विधायक भी शहर में लगे जाम में फंस गए। उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त ऋतु महेश्वरी और डीएम से बदहाल यातायात व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वृंदावन की यातायात व्यवस्था और सफाई व्यवस्था में सुधार के योजना बनाई जाएगी। 45 दिन में व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

Mathura News: Huge Crowd Reached for Banke Bihari Mandir Darshan in Vrindavan See Photos
बांके बिहारी मंदिर के रास्ते पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ये बोलीं मंडल आयुक्त
मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने भी वृंदावन में लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द ही विचार कर व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed