फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   banke bihari rath yatra on swami haridas birth anniversary in vrindavan

सखी रूप में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, चांदी के रथ पर विराजमान होकर जाएंगे निधिवन

Fri, 06 Sep 2019 11:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
banke bihari rath yatra on swami haridas birth anniversary in vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में स्वामी हरिदास महाराज के जन्मोत्सव पर शुक्रवार शाम को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज सखी स्वरूप में दर्शन देंगे। इसके बाद ठाकुरजी चांदी के रथ में विराजमान होकर शाम करीब 6:30 बजे मंदिर से निधिवन स्वामी हरिदास महाराज को बधाई देने जाएंगे।
विज्ञापन


तानसेन, बैजू बावरा के गुरु संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज का जन्मोत्सव आज निधिवन में मनाया जा रहा है। शुक्रवार प्रात चार बजे स्वामी हरिदास महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया। सुबह 11 बजे स्वामी हरिदास को 56 भोग अपर्ति किए गए। 
विज्ञापन

 
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि चांदी के रथ में ठाकुर बांकेबिहारी की छवि (चित्रपट) विराजमान किया जाएगा। इसके साथ ही 11 किलो का मावा और मेवाओं से बना केक तैयार किया गया है। जो कि सवारी के साथ मंदिर से निधिवन जाएगा। साथ ही 56 भोग जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मान्यता

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का चवैनी का भोग लगाया जाएगा। इसमें अरवी सकलपारे, बूंदी का भोग लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शोभायात्रा के पीछे मान्यता है कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास महाराज के जन्मोत्सव पर उन्हें बधाई देने जाते हैं।

शोभायात्रा में दिल्ली, आगरा, हापुड़, फरीदाबाद, मथुरा एवं वृंदावन के बैंड एवं राया की नफीरी पार्टी शामिल होगी। 11 आकर्षक झांकियां भक्तों के आकर्षक का केंद्र होंगी। निधिवन के सेवायत भीकचंद गोस्वामी ने बताया कि जन्मोत्सव पर प्रदेश के कई मंत्री एवं उच्चाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed