{"_id":"64e05e4686c9a45fc20e0769","slug":"banke-bihari-darshan-on-golden-hindola-hariyali-teej-2023-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: स्वर्ण हिंडोले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी, अद्भुत रूप के दर्शन को उमड़े भक्त; देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: स्वर्ण हिंडोले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी, अद्भुत रूप के दर्शन को उमड़े भक्त; देखें तस्वीरें
Sat, 19 Aug 2023 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:46 AM IST
सार
वृंदावन में हरियाली तीज पर श्रद्धालुओं ने स्वर्ण जड़ित हिंडोले में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। अपने आराध्य के इस रूप में दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन में हरियाली तीज पर शनिवार को सुप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के आंगन में सुबह से ही स्वर्ण हिंडोला में ठा. बांकेबिहारी ने दर्शन दिए। वर्ष में एक बार होने वाले विशेष हिंडोला दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है।
विज्ञापन
स्वर्ण हिंडोले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शनिवार प्रातः 7.45 बजे ठा. बांकेबिहारी मंदिर में गर्भ गृह से बाहर आंगन में सोने, चांदी से जड़ित हिंडोले में ठा. बांकेबिहारी विराजमान हुए। देश-विदेश से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रभु दर्शन किए। प्रभु की एक झलक पाने को भक्तों में होड़ सी मच गई। राजभोग की आरती के बाद गोस्वामियों ने हरियाली तीज पर हरे रंग की पोशाक एवं मुकट से लेकर सभी सोने, चांदी, हीरे, जवाहरात जड़े गहने धारण कराए। बांकेबिहारी की सेवा में चार गोपियां सेवा में रत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण हिंडोले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्ण हिंडोला के पीछे सजाई गई सुख सेज
स्वर्ण हिंडोले के पीछे प्रभु के विश्राम के लिए सुगंधित फूलों से सजी सुख सेज सजाई गई। इसके पास ठाकुरजी का चांदी से जड़ित पान बीड़ा, जलपात्र, पंखा और शीशा भी सेवा में रखा गया। इसके पीछे सेवायत आचार्यों का भाव है कि हिंडोले में झूलने के बाद भगवान इन सभी वस्तुओं की सेवा लेंगे। सुखसेज पर विश्राम करेंगे।
बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गोस्वामियों ने पदों का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया
वर्ष में एकबार हरियाली तीज के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में भक्तजन सुबह से ही देर रात तक मंदिरों के आसपास जमे रहे। वर्षों से चली आ रही परंपराओं के अनुसार भक्तिभाव में विभोर हो बांकेबिहारी के गोस्वामियों ने अपने आराध्य को रिझाने के लिए स्वामी हरिदास द्वारा रचित पद झूलन चलो हिंडोलना वृषभानु नन्दनी..., बिहारी देखो रीं ललना, प्यारे झूलन पधारों झूम आये बदरा..., हिंडोले झूलत लाल दिन दुलहै पद स्वरमय गाये।
स्वर्ण हिंडोले में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी
- फोटो : अमर उजाला