{"_id":"603bd7def68efa596b6ff01c","slug":"bank-will-close-for-ten-days-in-march-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से निपटा लें बैंक से जुड़े अपने सारे काम, इस महीने 10 दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से निपटा लें बैंक से जुड़े अपने सारे काम, इस महीने 10 दिन बंद रहेंगे बैंक
Mon, 01 Mar 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बैंक से जुडे़ कार्यों को निपटाने की योजना अभी से बनाना शुरू कर दें, इस माह 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जिसमें त्योहार, बैंककर्मियों की हड़ताल और शनिवार-रविवार शामिल हैं। हालांकि शाखाएं बंद होने के बावजूद बैंकों की डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
आगरा स्थित कैनरा बैंक के डीजीएम डीएस ग्रोवर ने बताया कि इस माह महाशिवरात्रि, होली जैसे त्योहार हैं। वहीं, निजीकरण को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल हो सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा सामान्य महीनों की तरह दूसरा व चौथा शनिवार तथा रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह अवकाश एक-दो दिन से ज्यादा के नहीं हैं। इसलिए बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा। एटीएम को पहले ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को नकद संबंधी परेशान न आए।
विज्ञापन
इन तारीखों बंद रहेंगे बैंक
7 मार्च को रविवार
11 मार्च को महाशिवरात्रि
13 को दूसरा शनिवार
14 को रविवार
15 को हड़ताल
16 को हड़ताल
21 को रविवार
27 को चौथा शनिवार
28 को रविवार
29 को होली