{"_id":"65e9ab9adcf40a5dc4056146","slug":"bank-holidays-on-mahashivratri-banks-are-closed-from-8-to-10-march-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays: लगातार तीन दिनों बैंक रहेंगे बंद, कैश की हो सकती है समस्या; नोट कर लें ये तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bank Holidays: लगातार तीन दिनों बैंक रहेंगे बंद, कैश की हो सकती है समस्या; नोट कर लें ये तारीख
Thu, 07 Mar 2024 05:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:27 PM IST
सार
बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है या फिर कैश की जरूरत है तो ऐसे लोगों को समस्या आने वाली है। बैंक लगातार तीन दिन के लिए बंद रहेंगे। 8 मार्च से बैंकों की छुट्टी शुरू होगी, जो 10 मार्च तक रहेगी।
विज्ञापन
बंद रहेंगे बैंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mahashivratri Bank Holiday 2024: महाशिवरात्रि और फिर दो दिन के लिए मैनपुरी में भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में कैश की जरूरत आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। अगर आपको भी किसी कार्य से बैंक जाना है या फिर कैश की आवश्यकता है तो फिलहाल इसे टालने की कोशिश करें। नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है।
8 मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व के चलते बैंकों में अवकाश है। वहीं अगले दिन माह का द्वितीय शनिवार होने के चलते बैंकें बंद रहेंगी। यहां तक तो ठीक था, लेकिन तीसरे दिन भी रविवार होने के चलते बैंकों की छुट्टी ही रहेगी। लगातार तीन दिन तक बैंकों का अवकाश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। वहीं सोमवार को बैंकें तो खुलेंगी, लेकिन भीड़ के चलते आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। लगातार तीन दिन के अवकाश से उन लोगों को परेशानी हो सकती है, जिन्हें किसी काम से कैश की आवश्यकता है। हालांकि ऑनलाइन लेनदेन कर आप इस समस्या से बच सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकारी कार्यालय भी इन तीन दिनों तक बंद रहेंगे।
एटीएम में भी कैश मिलने की उम्मीद भी तीन दिन तक काम नहीं आएगी। दरअसल तीन दिन की छुट्टी के पहले दिन ही एटीएम खाली हो जाते हैं। इसके बाद लोगों को बस नो कैश का मैसेज मायूस करता रहता है। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी का कहना है कि बैंकों के अवकाश में एटीएम में कैश मिलता रहेगा। इसके लिए सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है।