{"_id":"67fe76441d5deea91b05af28","slug":"bank-employee-son-steals-mother-jewellery-2025-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बैंककर्मी बेटे ने की ऐसी धोखाधड़ी...मां के उड़ गए होश, बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बैंककर्मी बेटे ने की ऐसी धोखाधड़ी...मां के उड़ गए होश, बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा; जांच में जुटी पुलिस
Tue, 15 Apr 2025 08:38 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:38 PM IST
सार
बैंककर्मी बेटे ने रिश्तों में विश्वास को शर्मसार कर दिया। अपनी मां के साथ धोखाधड़ी की। लाॅकर में जेवर रखने के नाम पर हड़प कर लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत एक बेटे ने खुद की तैनाती वाली शाखा के लाॅकर में अच्छी सिक्योरिटी का झांसा देकर अपनी ही मां के जेवर हड़प लिए। जानकारी पर पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। एसीजेएम बटेश्वर कुमार ने बेटा, बहू और नाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर थानाध्यक्ष हरीपर्वत को विवेचना के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
हरीपर्वत थाना क्षेत्र जलकल विभाग के स्टाफ क्वार्टर निवासी किरन देवी ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि उनके तीन बेटे धनपाल, राकेश और मुकेश हैं। छोटा बेटा धनपाल बैंक ऑफ बड़ौदा की जीवनी मंडी की शाखा में कार्यरत, बड़ा राकेश जलकल विभाग में कार्यरत है। उन्होंने अपने जेवरात बैंक ऑफ इंडिया की न्यू आगरा शाखा के लॉकर में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
2023 में धनपाल ने बहलाकर जेवरात वहां से निकलवाकर अच्छी सिक्योरिटी देने के बहाने बैंक ऑफ बड़ौदा जीवनी मंडी शाखा में रखवाकर लॉकर की चाबी उन्हें दे दी। 21 जनवरी 2025 को वह जेवरात निकालने बैंक पहुंची। वहां बैंक कर्मचारियों ने उनके नाम से कोई लॉकर न होने की जानकारी दी। कहा कि आपके बेटे धनपाल के नाम से एक लॉकर है। शिकायत पर बेटे, नाती और बहू ने गाली गलौज देकर मिलकर मारपीट की।