{"_id":"5ed0fee88ebc3e902f36d9bf","slug":"bank-connectivity-mainpuri-news-agr443844353","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में कनेक्टिविटी न आने से ग्राहक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में कनेक्टिविटी न आने से ग्राहक हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा। नगर की भारतीय स्टेट बैंक में कनेक्टिविटी न आने से ग्राहकों को कैश के लिए भटकना पड़ रहा है। लगातार दो दिनों से ये समस्या चली आ रही है।
भारतीय स्टेट बैंक कुसमरा में दो दिन से लेनदेन नहीं हो रहा है। बैंक के गेट पर ताला लगाकर कनेक्टिविटी न आने का नोटिस लगा दिया गया है। बैंक आने वाले लोगों को काम न होने की बात कहकर लौटाया जाता है।
कई लोग उम्मीद में घंटों इंतजार करते रहते हैं, लेकिन उन्हें भी कुछ भी हासिल नहीं होता है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव पड़ोली से बैंक पहुंचे अजीत दुबे ने बताया कि वे लगातार दो दिनों से आ रहे हैं।
अंदर बैठे कर्मचारी कोई जानकारी भी नहीं देते हैं। वहीं जब इस बारे में शाखा प्रबंधक अजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के कारण समस्या आ रही है, जल्द ही इसे दूर करा लिया जाएगा।