फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bangladeshi citizens arrested for living illegally in mathura

मथुरा में तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज सहित सिम बरामद, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

Mon, 17 Dec 2018 07:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi citizens arrested for living illegally in mathura
arrested - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में पिछले कई साल से राया रोड पर झोपड़ी डालकर रह रहे तीन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके दो साथी फरार हो गए। इनके कब्जे से फर्जी नाम-पते वाला आधार कार्ड और मोबाइल का सिम भी मिला है। ये सभी लोग जिसके प्लॉट में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को सूचना मिल रही थी कि कुछ बांग्लादेशी राया रोड पर झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। एलआईयू की टीम ने सोमवार को पुलिस के सहयोग से मौके से रिहान शेख उर्फ ओपो पुत्र जलाल शेख, नजमुल पुत्र अनार शेख और राशिल पुत्र असताफ को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जिन झोपड़ियों में यह लोग रह रहे थे उनमें तलाशी ली गई तो वहां फिलहाल कोई संदिग्ध दस्तावेज हाथ नहीं लगा, लेकिन मौके पर उनके फर्जी नाम-पता वाला आधार कार्ड मिला है। अफसरों ने बताया कि इन लोगों का आधार कार्ड कैसे बन गया इसकी भी जांच कराई जा रही है। यह आधार कार्ड जाली माने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट में झोपड़ी डालकर रह रहे थे

पुलिस का कहना है कि यह सभी गौरीशंकर के प्लॉट में झोपड़ी डालकर रह रहे थे। शकील पुत्र हमीद निवासी डीग गेट इन बांग्लादेशियों से कबाड़ खरीदता था। वो दोनों फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

थाना यमुनापार के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशियों का पकड़ा गया है जबकि उन्हें रहने के लिए जगह देने वाला व्यक्ति व उनसे कबाड़ खरीदने वाला फरार है। राया रोड पर बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद मथुरा में कई जगह खुफिया एजेंसियों ने दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed