फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangladeshi arrested Whole colony was built in Sikandra 35 fake Aadhaar cards recovered

बांग्लादेशी गिरफ्तार: सिकंदरा में बना रखी थी पूरी बस्ती, 35 फर्जी आधार कार्ड बरामद

Mon, 06 Feb 2023 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 01:34 PM IST
सार

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-14 में 28 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए। ये अवैध रूप से भारत में प्रवेश करके रह रहे थे। इनके साथ 12 बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi arrested Whole colony was built in Sikandra 35 fake Aadhaar cards recovered
बंग्लादेशियों द्वारा बनाई गई झोपड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जी-20 देशों के मेहमानों के आगमन से पहले शहर में पुलिस ने 28 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेजा गया। इनके साथ 12 बच्चे भी रह रहे थे। इन्होंने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-14 (सिकंदरा) में आबादी के बीच झुग्गी-झोपड़ी की बस्ती बसा ली थी। खुफिया टीम की सूचना पर शनिवार रात को पुलिस ने कार्रवाई की। 35 फर्जी आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद हुए। सिकंदरा थाने में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 28 महिला, पुरुषों को जेल भेजा गया। वहीं 4 बाल अपचारियों को किशोर गृह बाकी 8 को उनकी मां के साथ भेजा गया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि खुफिया टीम ने बांग्लादेशियों से संबंधित सूचना दी थी। शनिवार रात को सेक्टर 14 में प्रधान की बगीची में खाली जगह पर पुलिस पहुंची। झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे 28 लोगों और 12 बच्चों को थाने लाया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी हालिम ने बताया कि वह बांग्लादेशी है। वह जिला बरौरहट स्थित थाना मौरलगंज में काली का बाड़ी का निवासी है। 12 साल पहले आगरा में बसा था। उसने एक एजेंट की मदद से पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। वह अपने देश के नागरिकों को नदी पार कराकर भारत की सीमा में प्रवेश कराता है।

विज्ञापन

महिला बनवाती है फर्जी दस्तावेज

बांग्लादेश के थाना उभय नगर स्थित कोटा की रहीमा पत्नी रहीश फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाती है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से 15 से 20 हजार रुपये लेते हैं। सभी आधार कार्ड के बाद पैन कार्ड और वोटर कार्ड भी बनवा लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी

बांग्लादेश निवासी हालिम, फारुक, रवि उलशेख, बिलाल, परवेज शेख, मनीरुल शेख, जूएल शेख, साबिर, गोबिंदो, हसन, इस्लाम खान, रुस्तम शेख, मोहम्मद बबलू खान, शिराज शेख, कुरवान शेख, जूली, बिशती, सुनाली, सूमी, जोशीना खातून, फातिमा बेगम, मोविना, प्रिया, राशिदा, रौशोनारा, रहीमा, ब्यूटी और सलमा गिरफ्तार किए गए।

अवैध रूप से भारत में किए प्रवेश

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-14 में 28 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए। ये अवैध रूप से भारत में प्रवेश करके रह रहे थे। इनके साथ 12 बच्चे भी हैं। 35 फर्जी आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद हुआ है। मामले में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और 14 सी विदेशी विषयक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed