फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bangalore Agra flight will run four days a week from March 27

आगरा: 27 मार्च से सप्ताह में चार दिन चलेगी बेंगलुरु की फ्लाइट, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 23 Mar 2022 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 12:55 PM IST
सार

आगरा से बेंगलुरु की उड़ान 27 मार्च से सप्ताह में चार दिन चलेगी। इससे इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Bangalore Agra flight will run four days a week from March 27
खेरिया एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस ने मुंबई-आगरा उड़ान 25 मार्च से बंद करने का फैसला लिया है, लेकिन आगरा-बेंगलुरु उड़ान को एक दिन बढ़ा दिया है। अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आगरा आती रही है, लेकिन 27 मार्च से यह सप्ताह में चार दिन यानी रविवार को भी आएगी। इस उड़ान से हर दिन 350 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। एक साल से यही उड़ान बरकरार है, जबकि अन्य उड़ानें इंडिगो कई बार बंद कर चुकी है।

विज्ञापन

फिर लगाई पुरानी खटारा बसें

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट बस सर्विस ने कमिश्नर अमित गुप्ता के आदेश पर खेरिया हवाई अड्डे से अर्जुन नगर तक यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें लगाई थीं। इन इसों के समय पर न पहुंचने के कारण यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद इलेक्ट्रिक बसें हटाकर फिर से पुरानी मार्कोपोलो बसें एयरपोर्ट पर लगाई गई हैं। 

विज्ञापन


आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसें 12 बजे से पहले एयरपोर्ट नहीं पहुंच सकतीं, जबकि यात्रियों को 12.30 बजे की उड़ान से एक घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होता है। इलेक्ट्रिक बसें 12 बजे के बाद पहुंच रही थीं। ऐसे में फिर से पुरानी बसें गेट पर लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई उड़ान बंद होने पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश

इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई-आगरा उड़ान बंद करने के निर्णय पर शहर के व्यापारियों ने आक्रोश जताया है। वेकअप आगरा के अध्यक्ष शिशिर भगत ने कहा कि आगरा मुंबई के बीच हर दिन 350 यात्री सफर कर रहे हैं, फिर विमानन कंपनी का उड़ान बंद करने का निर्णय समझ से परे है। बार-बार फ्लाइट बंद करने की खबर से आगरा की छवि को धक्का पहुंच रहा है। संस्था कें द्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी।  

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष और नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई उड़ान बंद करने में मनमानी बंद होनी चाहिए। इसका ऑडिट किए जाने की जरूरत है। जिन फ्लाइट में यात्रियों की संख्या कम है, उन्हें चलाया जा रहा है जबकि फुल चल रही उड़ानें बंद की जा रही हैं। लोग कई माह पहले अपने प्रोग्राम तय करते हैं और बुकिंग कराते हैं। फ्लाइट कभी भी बंद करने से उन्हें परेशानी होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed