{"_id":"6123a2cb8ebc3e79bb06d0c6","slug":"band-played-in-the-night-crowd-gathered-on-the-spot-mainpuri-news-agr504742832","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को बैंड बजाने से पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को बैंड बजाने से पुलिस मौके पर पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। मियां की मेहंदी की फातिहा एवं कुरआन ख्वानी के बाद मेहंदी कमेटी द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वापस घर भेज दिया। पुलिस ने कमेटी के सदस्यों और बैंड मालिक को भी देर रात तक बैंड बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मोहर्रम के बाद मियां की मेहंदी को करबला में दफन करने से पहले कमेटी के सदर ग्यासुद्दीन उर्फ बहादुर, कमेटी संरक्षक नाजिम अली उर्फ तोता शाहिद उर्फ बल्लू टाइगर की देखरेख में मियां की मेहंदी पर रात नौ बजे के बाद करबला ले जाने से पहले श्याम बैंड मालिक ने कमेटी की सहमति से तेज आवाज में मातमी धुनें बजाना शुरू किया। सैकड़ों लोग सब्जी मंडी चौराहे से लेकर मेहंदी रखे जाने वाले स्थान तक जमा हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बैंड मालिक को फटकार लगाई। बैंड कर्मचारियों को मौके से हटाया। मौके पर एकत्रित लोगों को हिदायत देकर वापस घर भेज दिया। मेहंदी कमेटी के संरक्षक नाजिम अली ने बताया कि लोग इबादत पर भी शिकायतें करने से बाज नहीं आते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंड बंद करा दिया था। कमेटी के सदस्यों को भविष्य में इस तरह के कार्य नहीं करने की हिदायत दी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रात में बैंड बजाने पर बैंड मालिक को चेतावनी दी गई है। कमेटी के सदस्यों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
---------