फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bamsef will start school like saraswati vidya mandir

शिशु मंदिर की तर्ज पर बामसेफ खोलेगा स्कूल

Sun, 27 Dec 2015 02:16 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ
अमित कुलश्रेष्ठ Updated Sun, 27 Dec 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
bamsef will start school like saraswati vidya mandir
ईसाई मिशनरी स्कूलों और सरस्वती शिशु मंदिर की तर्ज पर बामसेफ (बैकवर्ड एंड माइनारिटी कम्यूनिटीज इंप्लाइज फेडरेशन) भी देश भर में स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। शिक्षा के जरिए अपने विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बामसेफ पहले चरण में देश के 10 प्रमुख शहरों में हाईस्कूल स्तर तक के स्कूलों को खोलेगा। शहर से सटे कस्बों, गांव में खुलने वाले इन स्कूलों में गरीब बच्चों पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलेख चंद्र ने ताजनगरी में दलित चिंतकों के अधिवेशन में बताया कि शिक्षा से ही समाज में शक्ति पैदा होती है। इसलिए संविधान की मूल भावना के तहत बामसेफ एक ही छत के  नीचे बिना किसी भेदभाव के सभी बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराएगा। आने वाले समय में देश के हर शहर में स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन पहले चरण में आगरा समेत 10 शहरों को लिया गया है। दलित आबादी के मुताबिक, शहरों को चयनित किया गया है। इसके लिए पांच लोगों की कमेटी बनाई जाएगी तो स्कूल का प्रबंधन देखेगी। हर दिन समाज के लोग पांच रुपये प्रतिदिन का योगदान देंगे। इन स्कूलों के जरिए वह तक्षशिला और नालंदा के पढ़ाई के स्तर को दुबारा तैयार करेंगे।
विज्ञापन

मिड डे मील से बढ़ रहा भेदभाव
अधिवेशन में आए हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बामसेफ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलेख चंद्र ने आरोप लगाया कि मिड डे मील के जरिए सामाजिक भेदभाव और बढ़ रहा है। स्कू लों में खाना बनाने से लेकर साथ खाने तक दलितों के साथ भेदभाव हो रहा है। सरकारी स्कूलों में जानबूझ कर षड्यंत्र के तहत पढ़ाई का स्तर गिराया गया है। इसलिए बामसेफ समाज के लिए अपने शिक्षण संस्थानों का नेटवर्क तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed