{"_id":"64cdaf1233164ae3f6002849","slug":"bams-copy-case-team-of-enforcement-directorate-reached-engineering-institute-agra-university-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा विश्वविद्यालय में देर रात ईडी की टीम की मौजूदगी, कर्मचारियों के उड़े होश; फोन कर लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा विश्वविद्यालय में देर रात ईडी की टीम की मौजूदगी, कर्मचारियों के उड़े होश; फोन कर लिए बंद
Sat, 05 Aug 2023 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:12 AM IST
सार
बीएएमएस की परीक्षा में बदली गई कॉपियों के प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय की टीम रात 8 बजे खंदारी परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान में पहुंची। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय में देर रात ईडी की टीम की मौजूदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार शाम प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। अधिकारियों से बीएएमएस की परीक्षा में बदली गई कॉपियों के बारे में जानकारी ली। देर रात तक टीम विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान में डटी रही।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएएमएस की परीक्षा के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कॉपियों को तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक के निर्देश पर सुरक्षित इंजीनियरिंग संस्थान में रखवा दिया था। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ प्रवर्तन निदेशालय के सदस्य भी इंजीनियरिंग संस्थान पहुंचे। कॉपियां निकलवा कर देखीं और जब्त कर लिया। कॉपियां निकालने के लिए संस्थान का स्टाफ भी बुलाया गया। हालांकि ईडी के छापे के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके फोन रिसीव नहीं किए गए।
ईडी के छापे की सूचना से कर्मचारियों में खलबली मच गई। ईडी इस मामले में विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। छापे के दौरान संबंधित विभाग के कर्मचारियों के फोन भी बंद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से ईडी के छापे की अफवाह उड़ रही थी। बुधवार को भी विश्वविद्यालय के स्टाफ में छापे की अफवाह फैल गई थी, लेकिन टीम ने शुक्रवार को आकर कापियां जब्त कीं।