फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Balkeshwar Mela Agra start today

बल्केश्वर महादेव का मेला शुरू, ताजनगरी की सड़कों पर उतरा शिव भक्तों का सैलाब

Sun, 05 Aug 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 05 Aug 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Balkeshwar Mela Agra start today
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भक्त श्री बल्केश्वर महादेव का महाअभिषेक करेंगे। रविवार शाम से नगर परिक्रमा शुरू हो गई। परिक्रमा के दौरान लाखों की संख्या में भक्त शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में भगवान शिव को जल अर्पित करेंगे। भक्त हाथों में लोटा लिए, पैरों में घुंघरू और कमर में घंटी बांधकर नंगे पैर परिक्रमा लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
बल्केश्वर महादेव मंदिर का मेले का उद्घाटन रविवार शाम को हुआ। सोमवार सुबह सभी परिक्रमार्थी ब्रह्म मुहूर्त में बल्केश्वर महादेव मंदिर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर के महंत कपिल कांत नागर और सुनील कांत नागर ने बताया कि बल्केश्वर महादेव मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुलेंगे। लेकिन इसके पहले भक्त मंदिर की खिड़की से भोलेनाथ की पिंडी को जलाभिषेक कर सकेंगे। 
विज्ञापन


ये है पूजा का कार्यक्रम

मंगला आरती सुबह साढ़े पांच बजे होगी। फूल बंगला शाम सात बजे सजेगा। रात 10 बजे महाआरती होगी। बाबा के मुकुट श्रृंगार के दर्शन रात 12 बजे तक होंगे। परिक्रमा मार्ग भक्तों की परीक्षा लेगा। मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। अंधेरे में शिव भक्त परिक्रमा दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमार्थी सभी शिवालयों में जाएंगे

नगर परिक्रमा पर निकले वाले युवा, बच्चे और बुजुर्ग सबसे पहले अपने घर के नजदीक वाले मंदिर में भोलेनाथ को जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद वह बल्केश्वर, मनकामेश्वर, राजेश्वर, रावली, पृथ्वीनाथ, कैलाश महादेव मंदिर से वनखंडी महादेव मंदिर होते हुए बल्केश्वर पहुंचेगे। 

बेलपत्र के जंगल ने दिया बिल्वकेश्वर महादेव नाम

यमुना किनारे बना बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन है। महंत सुनीलकांत नागर और महंत कपिल नागर ने बताया कि मंदिर करीब 400 वर्ष पुराना है। बताया जाता है कि यहां पर कभी मिट्टी के टीले व बेलपत्र के पेड़ों का जंगल था। इसका वास्तविक नाम बिल्वकेश्वर था, जोकि कालांतर में बल्केश्वर हो गया है। बल्केश्वर मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग है।

झूलों के नाम पर नहीं होगी अवैध वसूली

बल्केश्वर मेला स्वागत समिति की अध्यक्ष ममता शर्मा और महामंत्री गिर्राज बंसल ने बताया कि स्वागत समिति ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि अगर किसी भी झूले वाले या दुकानदारों से वसूली की जाती है, तो इसकी सूचना दी जाए। जिससे की वसूली करने वालों पर एफआईआर कराई जा सके। 

उधर, कुंदनिका शर्मा ने बताया कि झूलों वालों का रेट भी फिक्स कर दिया गया है। छोटे झूले वाले एक व्यक्ति से पांच रुपये और बड़े झूले वाले एक व्यक्ति से केवल 10 रुपये ही वसूल सकते हैं। बल्केश्वर मेले में पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान सिविल डिफेंस के लोग भी संभालेंगे। 

परिक्रमार्थियों के लिए सजे स्टाल

शहर की परिक्रमा करने वाले भोले के भक्तों को मार्ग में के लिए शीतल पेयजल, शर्बत, दूध, पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान, चाय, काफी, पकोड़े आदि की भी स्टाल लगी हैं। यहां परिक्रमार्थियों को मुफ्त में व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उनका जोश बढ़ाने के लिए गीत संगीत की व्यवस्था है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed