बल्देवगंज लूटकांड: रिमांड पर उगला राज, पुलिस ने बरामद की लूटी गई पांच चेन
आगरा में वारदात के बाद बदमाशों ने भागने में इस गाड़ी का प्रयोग किया था। इसके बाद बुलट को शाहगंज क्षेत्र में छिपा दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी के बल्देवगंज बाजार में लूटी गई सोने की पांच चेन पुलिस ने बरामद कर ली। इसके लिए दो आरोपियों और माल खरीदने वाले सराफ को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया था। इनसे बुलट, कपड़े, हेलमेट और जूते भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह सामान लूट की रकम से खरीदे गए थे। बरामदगी के बाद दुबारा इन आरोपियों को जेल में दाखिल करा दिया गया।
सराफ की दुकान में घुसकर की थी लूट
21 जनवरी को लोहामंडी के बल्देवगंज बाजार में दिल्ली के तीन लुटेरों ने सराफ की दुकान में घुसकर सोने की 6 चेन लूटी थीं। घेराबंदी पर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए चार लोगों को घायल कर भाग गए थे। पुलिस ने 28 जनवरी को वारदात का खुलासा किया था।
तीन आरोपी लिए गए थे रिमांड पर
पुलिस ने माल बरामदगी के लिए आरोपी गुलाम, समीर और माल खरीदने वाले सराफ दीपक वर्मा को रिमांड पर लिया। तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार की दोपहर बरामदगी के बाद फिर जेल में दाखिल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बुलट दिल्ली में लूटी गई थी। आगरा में वारदात के बाद बदमाशों ने भागने में इस गाड़ी का प्रयोग किया था। इसके बाद बुलट को शाहगंज क्षेत्र में छिपा दिया था।