फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bajrang Dal will travel to Ayodhya in October for construction of Ram temple

राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच करेगा बजरंग दल, राष्ट्रीय संयोजक ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Sun, 01 Jul 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 01 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal will travel to Ayodhya in October for construction of Ram temple
फाइल फोटो

राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज ने एलान किया कि जो भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाएगा वही देश की सत्ता चलाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। कहा कि वह अपने वादों से पीछे हट रहे हैं। राममंदिर निर्माण को अक्टूबर में अयोध्या कूच करने की भी घोषणा की। 

विज्ञापन


यह संगठन विश्व हिंदू परिषद से अलग हुए प्रवीन भाई तोगड़िया ने गठित किया है। मनोज को राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। दायित्व संभालने के बाद पहली बार शहर आए राष्ट्रीय संयोजक का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरू ने भी राममंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। राष्ट्रीय बजरंग दल भी इसके लिए पूरे प्रयास करेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा गोहत्या पर कठोर कानून, कश्मीर में धारा 370 का हटाने, टेंपू स्टैंड पर अवैध उगाही रोकने, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने, निर्बल लोगों को उनका हक दिलाने आदि को लेकर संगठन संघर्ष करेगा। इससे पहले खंदौली टोल प्लाजा पर प्रांत अध्यक्ष सतेंद्र बरूआ, रामबाग चौराहा पर मीना दिवाकर, भगवान टाकीज पर जिला संयोजक संजय जाट एवं गोविंद पाराशर ने राष्ट्रीय संयोजक का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नागेश शर्मा, रंजीत सिंह, जितेंद्र राजपूत, रोनक ठाकुर, अंकित चौहान, दिनेश गोयल, यश चौधरी, दीपक यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संयोजक भाजपा सरकार को ललकारा
जिला संयोजक संजय जाट ने भाजपा सरकार के कई नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के खिलाफ भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि सिर्फ बयानबाजी से काम नहीं चलेगा, हिंदुओं की रक्षा के लिए ठोस कदम भी उठाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed