फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bajrang Dal caught loader loaded with meat, police released it from police station

Agra: बजरंग दल ने मीट लदा लोडर पकड़ा, पुलिस ने थाने से छोड़ा; कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Wed, 05 Nov 2025 11:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:53 PM IST
सार

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि मीट अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मीट की बिलिंग थी। वाहन के कागज भी पूरे थे। 

विज्ञापन
Bajrang Dal caught loader loaded with meat, police released it from police station
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीट से भरी लोडर को रोक लिया। सूचना देने पर पुलिस लोडर को थाने लेकर आई। सीओ छत्ता भी पहुंच गए। बाद में लोडर को छोड़ दिया गया। इससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली की एक फर्म से मीट लेकर जा रहे मंटोला जा रहे लोडर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बेलनगंज के पास रोक लिया। पुलिस ने पहुंचकर चालक से पूछताछ की। उसने फोन कर व्यापारी को बुलवाया। आधे घंटे बाद एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय भी थाने पर पहुंचे और वाहन को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बजरंग दल के बृज प्रांत अध्यक्ष रौनक ठाकुर का कहना है कि मीट अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। एसीपी छत्ता ने बताया कि वाहन के कागजात पूरे थे। मीट की बिलिंग भी थी। बिलों का मिलान किया गया। इसमें कोई भी अवैध नहीं पाया गया। नगर निगम की टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम नहीं आई। इस पर वाहन को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed