{"_id":"62b5f6c2a4de857bbc29efc5","slug":"bahujan-samaj-party-launched-membership-drive-kasganj-news-agr537894578","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के द्वारा विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कैंप आयोजित करके लोगों को पार्टी की सदस्यता दी जा रही है। संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में यह कार्य किया जा रहा है। बिलराम में इसी क्रम में शिविर आयोजित हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बहुजन समाजपार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि अत्याचार, शोषण से बसपा ही मुक्ति दिला सकती है। बसपा की सरकार देश और राज्य को विकास के रास्ते से जोड़ सकती है। शिविर में जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राणा ने कहा कि जिले में नए-नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। पूरे जिले में लोगों को बसपा की सदस्यता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इस सदस्यता शिविर में पूर्व मुख्य सेक्टर प्रभारी कमल कुमार बौद्ध, जिला सचिव राजेंद्र सिंह गौतम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित कुमार ने संबोधित किया और लोगों से बसपा की सदस्यता लेने की अपील की है। इस दौरान खालिद, नदीम, अशरफ अली कुरैशी, हसन मियां, विजयकांत, मानपाल सिंह, रक्षपाल सिंह, किशनलाल, छबीले, प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।